फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women are helping the needy by making masks in delhi

कोरोना से जंगः सूती मास्क बनाकर जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं महिलाएं

Mon, 13 Apr 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Women are helping the needy by making masks in delhi
सूती मास्क का वितरण... - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी की एक समाजसेवी संस्था संपूर्ण ने सैकड़ों महिलाओं के सहयोग से घर के अंदर ही सूती मास्क बनाने और उसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। अब तक लगभग पांच हजार से अधिक मास्क लोगों को दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


संस्था की संचालिका डॉ. शोभा विजेंद्र गुप्ता ने लोगों की सुरक्षा के लिए यह जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था कई साल से रोहिणी और आसपास के इलाके की महिलाओं को साथ लेकर काम कर रही है, जिसके तहत संस्था से जुड़ी 100 महिलाएं सिलाई मशीन चलाकर न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि उनके द्वारा सिले कपड़ों और खासतौर पर सूती बेडसीट की बाजार में भी मांग रहती है। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते बाजार में बढ़ी मास्क की किल्लत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इन महिलाओं के सहयोग से सूती मास्क बनवाने का निर्णय लिया। यह साधारण सूती कपड़े से बनाया गया मास्क है। इसको रोजाना धोकर ठीक तरह सुखाकर पुन: इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बना यह मास्क मुंह पर रुमाल बांधने या गमछा लपेटने से बेहतर विकल्प है। संस्था की वालंटियर महिलाएं अपने अपने घरों के अंदर यह मास्क सिल रही हैं, लेकिन डॉ. शोभा चाहती हैं कि उनके इस काम में और भी महिलाएं शामिल हों, इसलिए उन्होंने अपने दो मोबाइल नंबर 8920134141 और 9868104665 साझा किए हैं। यदि कोई महिला घर में मास्क बनाना चाहती हैं तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं। मास्क बनाने की तकनीक और सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed