फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women accused stealing diamond ring body massage mobile app

बॉडी मसाज के लिए आई महिला ने किया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...

Fri, 08 Nov 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Women accused stealing diamond ring body massage mobile app
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डीएलएफ फेज-4 निवासी युवती को मोबाइल एप अर्बन क्लेप से बॉडी मसाज के लिए बुलाना भारी पड़ गया। युवती का आरोप है कि मसाज के लिए आई महिला ने उसके घर में रखी पांच लाख कीमत की डायमंड की अंगूठी चुरा ली।

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज-4 स्थित ईवायी अपार्टमेंट निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर को उसने अर्बन क्लेप से मसाज कराने की बुकिंग की थी।
विज्ञापन


हर बार आने वाली महिला की बजाय दूसरी महिला मसाज के लिए पहुंची। शाम को महिला के आने से पहले युवती ने अपनी अंगूठी, सोने के कंगन व अन्य जेवरात उतारकर बाथरुम में रख दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 6 बजे महिला मसाज के लिए आई, करीब एक घंटे के बाद महिला ने युवती से बाथरुम जाकर हाथ धोने बाथरुम चली गई। महिला के जाने के बाद अगले दिन सोमवार सुबह युवती ऑफिस के लिए तैयार होने लगी तो उसे बाथरुम में रखी डायमंड की अंगूठी नहीं मिली। 

काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती को अंगूठी नहीं मिली तो उसने सोसायटी के कंट्रोल रूम में जाकर छानबीन की तो उसे पता चला कि मसाज करने के बाद महिला ने गार्ड रूम में अपना सामान रखा और बाहर चली गई। करीब पौने घंटे बाद वह ऑटो लेकर आई और गार्ड रूम में रखा सामान लेकर चली गई।

युवती का आरोप है कि मसाज करने वाली महिला ने उसकी अंगूठी चुराई है। युवती की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक इस संबंध में अर्बन क्लेप कंपनी से संपर्क कर महिला का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed