फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman stabbed after intruders broke into her home; lakhs looted; two arrested.

Delhi NCR News: घर में घुसकर महिला को मारा था चाकू, बाद में कर ली थी लाखों की लूट, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में 22 सितंबर को हुई थी वारदात, पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, बाद में दो आरोपियों को दबोचा, 20 हजार से अधिक बरामद
विज्ञापन

-एक अन्य आरोपियों की तलाश, महिला का दावा ढाई लाख कैश और करीब 10 लाख का सोना लूटा था, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कर रही पूछताछ, सीसीटीवी से पड़ताल जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर लूटपाट करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपी की चांद (21) और तौकीर (23) काे पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार से अधिक की रकम बरामद की है। पुलिस को इनके एक अन्य साथी की तलाश है। पीड़िता ने दावा किया था कि बदमाशों ने उसके घर से ढाई लाख रुपये कैश और करीब 10 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल की। करीब एक सप्ताह बाद दो आरोपियों को दबोच लिया। इनसे पूछताछ कर फरार साथी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 22 सितंबर को बुजुर्ग नसरीन अखतर मुस्तफाबाद स्थित अपने घर में बैठकर सब्जी काट रही थीं। उसी दौरान तीन लड़के इनके घर में घुसे। दो लड़कों के हाथ में चाकू थे। एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से कैश और जेवरात की मांग की। विरोध पर आरोपियों ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी घर की अलमारी में रखे जेवरात और कैश लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed