फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman slips and falls in muddy street, injured.

Delhi NCR News: कीचड़ से भरी गली में फिसलकर गिरी महिला, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय गोयल को मौके के हालात दिखाते स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नगर के वार्ड नंबर 10 की गलियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हैं। इसी दौरान जब एक महिला मिथिलेश पत्नी सुरजीत दूध लेने के लिए जा रही थी, तभी फिसलकर गिरने से वह घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने कहा की मात्र 60 मीटर लंबी गली निर्माण के लिए उन्हें वर्षों से इंतजार करना पड़ रहा है, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी न गली का निर्माण हो रहा और न ही सफाई व जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गली का निर्माण कराने, जल निकासी की व्यवस्था करने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है।

वहीं समस्या को लेकर नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी गोयल का कहना है कि रोहतक की दादा जगराम कोआपरेटिव लैंड सोसायटी को 23.98 लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। फिलहाल साइट बंद है, लेकिन जल्द से जल्द गली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed