फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman roaming at IGI airport wearing CISF uniform arrested khaki uniform also found in her bag

'बॉयफ्रेंड' से मिलने गई थी: CISF की वर्दी पहनकर IGI एयरपोर्ट पर घूम रही महिला गिरफ्तार, खाकी ड्रेस भी बरामद

Mon, 13 May 2024 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 May 2024 10:11 PM IST
सार

युवती से पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाई। उसको आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि अंजलि ओझा खानपुर की एक निजी कंपनी में काम करती है। 

विज्ञापन
Woman roaming at IGI airport wearing CISF uniform arrested khaki uniform also found in her bag
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रही एक युवती को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर वह खुद को सीआईएसएफ कर्मी बता रही थी। हालांकि, जांच करने पर उसका दावा गलत पाया गया। उसके बैग से एक खाकी वर्दी भी बरामद हुई है। युवती की पहचान अंजलि ओझा के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ का जवान रवि तोमर एयरपोर्ट टर्मिनल दो के बाहर रात को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उसने एक युवती को सीआईएसएफ की वर्दी पहने देखा। युवती के वर्दी पहनने और उसके चलने के तरीके पर उन्हें शक हुआ। युवती को हिरासत में लेने के बाद सीआईएसएफ की महिला निरीक्षक को बुलाया गया। महिला निरीक्षक को देखने के बाद भी आरोपी युवती ने उन्हें सैल्यूट नहीं किया, जिससे शक और गहरा गया। हालांकि, पूछताछ में युवती ने दिल्ली मेट्रो में तैनात होने की बात कही। साथ ही बताया कि किसी परिचित से मिलने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाई। उसको आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि अंजलि ओझा खानपुर की एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती की दोस्ती एयरपोर्ट पर लोडर का काम करने वाले एक युवक से है। उसने युवक को बताया था कि वह सीआईएसएफ में काम करती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed