फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप के बाद महिला ने कहा स्टेशन तो छोड़ दो, पहुंचते ही मचाया शोर तो पकड़ाया दुष्कर्मी

Sat, 08 Jul 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 11:59 AM IST
सार

गाजीपुर इलाके में सूनसान इलाके में ऑटो रोककर झाडिय़ों में ले गया 23 साल की महिला को आरोपी 
राजधानी में महिलाएं नहीं सुरक्षित... 
ऑटो से आनंद विहार जा रही महिला के साथ चालक ने किया दुष्कर्म
- गाजीपुर इलाके में सूनसान इलाके में ऑटो रोककर झाडिय़ों में ले गया 23 साल की महिला को आरोपी      
- वारदात के बाद महिला ने दिखाई चालाकी, कहा अब उसे आनंद विहार तो छोड़ दे      
- आनंद विहार पहुंचते ही पीड़ित महिला ने मचा दिया शोर, वहां भीड़ ने आरोपी को पकड़ा      
- जमकर लगाई पिटाई बाद में किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 04 जुलाई  

विज्ञापन
woman raped by auto driver in delhi but woman asked him to  drop station and rapist caught

राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोमवार रात गाजीपुर इलाके में एक ऑटो चालक ने 23 साल की महिला को सूनसान इलाके में लेकर जाकर दुष्कर्म किया। महिला सवारी सराय काले खां से आनंद विहार के लिए ऑटो में सवार हुई थी।

ऑटो में आंख लगने का उठाया फायदा

woman raped by auto driver in delhi but woman asked him to  drop station and rapist caught

वारदात के बाद महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वारदात के बाद महिला ने चालक से उसे आनंद विहार छोडने की गुजारिश की। चालक तैयार हो गया। जैसे ही वह आनंद विहार पहुंचा महिला ने शोर मचा दिया। भीड़ ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान घोंडा निवासी बृजेश (28) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

सपना ने चालाकी से‌ लिया काम

woman raped by auto driver in delhi but woman asked him to  drop station and rapist caught

पुलिस के मुताबिक सपना (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व बच्चे हैं। सोमवार शाम को सपना को अकेले बुलंदशहर जाना था। रात को सपना संगम विहार से काले खां तक ऑटो में आ गई। यहां उसने दूसरा ऑटो आनंद विहार जाने के लिए लिया। बात होने के बाद बृजेश नामक चालक सपना को लेकर निकला। सपना का आरोप है कि ऑटो में उसकी आंख लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman raped by auto driver in delhi but woman asked him to  drop station and rapist caught
rape

इस बीच बृजेश ने गाजीपुर इलाके में सूनसान जगह पर ऑटो रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी सपना को सूनसान जगह झाडिय़ों में ले गया। वहां आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। इधर सपना ने चालाकी से काम लेते हुए चालक से कहा कि वह रात में अब कैसे आनंद विहार पहुंचेगी। ब़ृजेश से उसने आनंद विहार छोडने की बात की। आरोपी इसके लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन
woman raped by auto driver in delhi but woman asked him to  drop station and rapist caught
rape victim
जैसे ही आरोपी आनंद विहार पहुंचा, सपना ने ऑटो से उतरते ही शोर मचा दिया। भीड़ ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। रेप की बात सुनकर भीड़ ने उसे पीटा। बाद में पीसीआर कॉल की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed