{"_id":"6b6ad50cddbcba29a0e895a3a9e0caac","slug":"woman-patient-dead-in-suspicious-circumstances-at-bk-hospital-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला मरीज की मौत, मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला मरीज की मौत, मामला संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 May 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में दो दिन के अंदर दो मरीजों की मौत से अस्पताल प्रबंधन सकते में है। क्योंकि दोनो मौतें अस्पताल के अज्ञात वार्ड में भर्ती मरीजों की है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर 12:00 बजे अज्ञात वार्ड में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। महिला दो मई से अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह तक वह बिल्कुल ठीक थी।
विज्ञापन
दोपहर का खाना खाने के बाद उसे एक उल्टी आई और उसकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि इससे पहले भी शुक्रवार को इसी वार्ड में भर्ती एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। यह मरीज भी दो मई से अस्पताल में भर्ती था। कम समय में हुई दोनो मौतों पर अस्पताल अधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन
संदेह जताया जा रहा है कि मरीजों की देखभाल में कुछ कमी हो सकती है। इसके अलावा मरीजों की बीमारी को पहचानने में कुछ देरी संभव है। मौतों पर संदेह जताते हुए सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने पीएमओ डॉ. किशन कुमार से जवाब मांगा है।
जिसके बाद दोनो शवों का पोस्टमार्टम करने के निर्देश जारी किए गए। इस बारे में पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि दोनो शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आएगी। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।