{"_id":"ee851fbf015fc7932446765338125ff9","slug":"woman-murderes-in-front-of-son-in-delhi-hindi-news-pt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के सामने ही मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के सामने ही मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर ली जान
Updated Tue, 21 Jul 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन र्गाडन निवासी संतोष झा गुड़गांव में एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है। आज प्रात: वह काम पर चला गया और घर में उसकी पत्नी गुड्डी (32) अकेली थी।
शाम को 5.30 बजे गुड्डी की बहन का बेटा उनके घर आया तो उसने गुड्डी को बिस्तर पर बेहोश पड़ा पाया व उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे।
लूट का विरोध करने पर ठूंसा मुंह में कपडा
उसी के पास गुडडी की तीन वर्षीय बच्ची को रोते हुए पाया। उसने तुरंत संतोष व अन्य को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गुड्डी की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार घर में लूटपाट के निशान पाए गए है फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि घर से क्या-क्या गायब है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच ये इशारा करती है कि महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने महिला के दोनों हाथ पीछे की ओर बांध दिए और गले से चीख नहीं निकले, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद उन्होंने बच्चे के सामने ही घर की तलाशी ली, लूटपाट की और फरार हो गए।