फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman murdered by slitting her throat in Delhi

सबका शक चार दिन के पति पर!: महिला की गला रेतकर हत्या, कमरे में मिला शव... चार दिन से संग रह रहा युवक फरार

Thu, 29 Aug 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Aug 2024 11:17 PM IST
सार

महिला यहां मजदूरी करती थी। चार दिन पहले अशोक नाम का युवक उसके साथ आकर रहने लगा था। महिला उसे अपना पति बताती थी।

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार तड़के उसका शव कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। मृत महिला की पहचान रानी (30) के रूप में हुई है। महिला के साथ चार दिन से एक युवक रह रहा था, जो घटना के बाद से फरार है। महिला उसे अपना पति बताती थी। पुलिस को युवक पर हत्या करने का शक है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार युवक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को नंगली विहार स्थित एक मकान में महिला की गला रेतकर हत्या करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में एक महिला लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला के साथ एक 40 साल का युवक अशोक पिछले चार दिन से रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिन पहले ही महिला यहां रहने आई थी। यहां रह रही एक महिला ने पुलिस को बताया कि रानी उसे कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। वह उसके साथ ही आ गई। वह यहां मजदूरी करती थी। चार दिन पहले अशोक उसके साथ आकर रहने लगा। उसे वह अपना पति बताती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अशोक महिला का पति था या फिर वह सहमति संबंध में रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का एक आधार कार्ड मिला है, जिससे पता चला है कि वह मूलत: चित्रकूट की रहने वाली थी। पुलिस की एक टीम को चित्रकूट के लिए रवाना कर दिया है।

विज्ञापन

ठेकेदार ने कमरा लिया था किराए पर
मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को बताया कि ठेकेदारी करने वाला राजू ने छह माह पहले मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरा किराए पर लिया था। दिल्ली आने के बाद रानी राजू से काम मांगने गई थी। राजू ने उसे काम के साथ साथ रहने के लिए अपना कमरा किराए पर दे दिया था। कुछ दिन पहले वह कमरे पर गया था। वहां राजू की जगह दूसरा शख्स मिला, जिसने अपना नाम अशोक बताया। रानी भी उसके साथ थी। पूछताछ में राजू ने बताया कि अशोक उसका रिश्तेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed