{"_id":"5c8870e2bdec22143439bf88","slug":"woman-jumps-on-track-to-grab-her-2000-rupees-note-in-front-of-running-metro-but-save-by-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर गिरे 2000 के नोट को उठाने चलती मेट्रो के आगे कूदी महिला, इसके बाद जो हुआ देखकर सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर गिरे 2000 के नोट को उठाने चलती मेट्रो के आगे कूदी महिला, इसके बाद जो हुआ देखकर सब हैरान
Wed, 13 Mar 2019 08:29 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मंगलवार सुबह एक महिला अचानक से ट्रैक पर कूद गई। बताया जाता है कि महिला का 2000 रुपये का नोट ट्रैक पर गिर गया था, जिन्हें उठाने के लिए वह ट्रैक पर कूदी, इस बीच प्लेटफॉर्म पर द्वारका की ओर से ट्रेन भी आ रही थी, लेकिन एक सुरक्षा कर्मी ने महिला की जान बचा ली। घटना द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन की है।
विज्ञापन
मेट्रो के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महिला झड़ौदा कलां इलाके की रहने वाली है। वह मंगलवार सुबह 10:40 पर द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान हाथ से रुपया छूटकर ट्रैक पर गिरा और वह उसे उठाने के लिए अचानक ट्रैक पर कूद गई।
विज्ञापन
वहीं द्वारका की ओर से ट्रेन को आता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में डर की स्थिति पैदा हो गई। इससे पहले कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती, उससे पहले ही एक सुरक्षा कर्मी ने महिला को ट्रैक से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
इस घटना के चलते ब्लू लाइन पर कुछ देर के लिए संचालन प्रभावित हुआ, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मेट्रो रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।