फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman gave birth to a child in the hospital toilet in Gurugram, Haryana

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल का शर्मनाक सच, महिला ने अस्पताल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

Wed, 12 Sep 2018 06:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 12 Sep 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to a child in the hospital toilet in Gurugram, Haryana
अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को फिर एक गर्भवती ने अस्पताल के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि काफी देर से प्रसव पीड़ा होने के बाद भी उसको समय पर लेबर रूम में बेड नहीं मिल पाया था। जिसके चलते उसने लेबर रूम के शौचालय में ही बेटे को जन्म दे दिया।

विज्ञापन


वहीं गर्भवतियों की अधिक भीड़ के चलते मंगलवार को लेबर रूम फुल रहा, जिस कारण डॉक्टरों को एक अन्य महिला का प्रसव गायनी वार्ड के बेड पर ही करवाना पड़ा। डॉक्टरों की मानें तो जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बाथरूम में बच्चे को जन्म देने वाली महिला के पति सुनील ने बताया कि वह मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को एंबुलेंस से दोपहर करीब 12:30 बजे नागरिक अस्पताल लाए थे। यहां गायनी वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। जानकारी डॉक्टर को दी गई, लेकिन लेबर रूम में जगह न होने के कारण काफी देर इंतजार करना पड़ा। सुनील ने बताया कि इस मामले के विषय में वह उच्च अधिकारियों के पास भी गए। जिसके बाद महिला को किसी तरह लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने शौचालय में ही लड़के को जन्म दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पंकज अग्रवाल, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि, मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद अस्पताल में लगातार 13 डिलीवरी करवाई गई। लेबर रूम में चार बेड हैं। ऐसे में दबाव अधिक होने के कारण ही डॉक्टरों ने वार्ड में महिला का प्रसव करवाया था। वहीं जिस महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है, वह भी लेबर रूम में ही भर्ती थी। वहां से शौचालय गई थी। इस दौरान बच्चे को जन्म दिया। अब दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed