{"_id":"56f24e8f4f1c1b7324f14d24","slug":"woman-fell-from-roof-due-to-monkey-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले में छत से गिरी महिला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले में छत से गिरी महिला, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों का हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में महिला छत से गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मीणा ठाकुरान निवासी विनोद मीणा की पत्नी रजनी मंगलवार सुबह अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी वहां बैठे बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में महिला छत से गिर गई।
विज्ञापन
उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई और काफी चोट भी आई है। दरअसल, ये पहला मामला नहीं है। कस्बे के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला करते रहते हैं।
विज्ञापन
बंदरों की संख्या बढ़ने पर कस्बे के लोगों ने प्रशासन से इन्हें पकड़वाने की मांग की है। जगदीश सिंह, करनवीर शर्मा, सूरज कुमार, डालचंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन को लोगों की मांग को देखते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।