{"_id":"66754a3bc8822c968b06fa95","slug":"woman-expressed-fear-of-murder-of-her-husband-on-neighbors-in-faridabad-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की करुण गुहार: साढ़े पांच महीने से गायब है पति, हत्या की जताई आशंका... मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की करुण गुहार: साढ़े पांच महीने से गायब है पति, हत्या की जताई आशंका... मामले की जांच शुरू
Fri, 21 Jun 2024 03:09 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:09 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि वह पति को छुड़वाने के लिए गई थी, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। उस दौरान पति ने बताया कि आरोपी उन पर बिजली चोरी का छापा डलवाने के शक में मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ऊंचा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति करीब साढ़े पांच महीने से संदिग्ध हालात में गायब है। व्यक्ति की पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऊंचा गांव निवासी एक महिला ने बताया कि 3 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे पड़ोसी लाखन ने उसके पति धर्मवीर को अपने घर पर बुलाया। आरोप है कि लाखन व उसके परिवार जनों ने पति धर्मवीर के साथ मारपीट की। महिला अपने पति को छुड़वाने के लिए गई थी, लेकिन आरोपियों ने उसके पति को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
उस दौरान पति धर्मवीर ने बताया कि आरोपी उन पर बिजली चोरी का छापा डलवाने के शक में मारपीट कर रहे हैं। जिसके बाद महिला अपने परिवार के लोगों को बुलाने के लिए गई। जब वह वापस आई तो आरोपी पड़ोसी ने उनके पति धर्मवीर को गायब कर दिया था। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति पर झूठा केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन