फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Delhi NCR News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित वेस्ट विनोद नगर की वारदात
विज्ञापन

-ससुराल पक्ष ने कहा, फंदा लगाकर दी जान, पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे मामले की जांच
-मृतका के भाई का आरोप दहेज के लिए बहन को पीटा जाता था, भाई का दावा मृतका के शरीर पर चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शिनाख्त गीता ठाकुर (38) के रूप में हुई है। गीता के परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों ने कहा कि गीता ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गीता ठाकुर अपने परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर इलाके में रहती थी। एक अक्तूबर 2025 को गीता की राकेश कुमार नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। राकेश का प्रॉपर्टी का काम है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.50 बजे मंडावली थाना पुलिस को महिला के आत्महत्या की खबर मिली। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गीता के परिजनों को खबर दी गई। गीता के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था। राकेश गीता से पैसों की डिमांड करता था। बुधवार रात को गीता ने रोते हुए अपने भाई को कॉल किया था। सुबह के समय राजकुमार अपनी बहन को लेने जाने वाला था, इससे पूर्व ही उसकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article