फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies in hospital by Dengue malaria at Gurugram

डेंगू से बढ़ रही है मरीजों की संख्या, अस्पताल में महिला की मौत

Wed, 19 Sep 2018 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Sep 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital by Dengue malaria at Gurugram
Dengu
सोहना रोड स्थित पार्क अस्पताल में बुधवार को एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों की मानें तो अस्पताल ने सही इलाज नहीं किया। इस वजह से महिला की जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह की लापरवाही बरतने से इंकार किया है।
विज्ञापन


पलड़ा गांव निवासी अजय सिंह ने बताया कि बुखार के कारण उन्होंने अपनी मां मुकेश देवी (50) को 10 सितंबर को पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। दिन-ब-दिन तबियत बिगड़ती जा रही थी। जबकि अस्पताल प्रबंधन जांच रिपोर्ट में कुछ भी न आने की बात कह रहा था। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी करवा परिजनों ने महिला को दिल्ली कैंट स्थित आर्मी के बेस अस्पताल में दिखाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनमें डेंगू की पुष्टि की। 
विज्ञापन


परिजन महिला को लेकर वापस गुरुग्राम आए। यहां तीन-चार अस्पतालों में जाने के बाद बिस्तर खाली न होने के कारण उन्होंने दोबारा पार्क अस्पताल में ही भर्ती करवा दिया। जहां बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह में भी अस्पताल ने मरीज का सही इलाज नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को अस्पताल में सही इलाज दिया गया था। यहां महिला में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। लक्षण पाए जाने पर उसे डेंगू की दवाइयां भी दी जा रही थीं। मंगलवार को परिजन जबरदस्ती मरीज को छुट्टी करवाकर ले गए। अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।-अजय कुमार शर्मा, प्रबंधक, पार्क अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed