फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies after being thrashed at police station in Haryana s Narnaul

खाकी की बर्बरता: थाने में पिटाई से दिल्ली की महिला की मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित; मारने की ये वजह आई सामने

Fri, 30 Jun 2023 08:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नारनौल
अमर उजाला नेटवर्क, नारनौल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jun 2023 08:02 AM IST
सार

28 वर्षीय मृतका मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुबली की रहने वाली थी। अभी वह नई दिल्ली के चंदन विहार में किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार रात 9.40 पर उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Woman dies after being thrashed at police station in Haryana s Narnaul
नारनौल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में साइबर ठगी के एक मामले में बुधवार रात पूछताछ के लिए दिल्ली से कनीना लाई गई एक महिला से थाने में पुलिस कर्मियों ने मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। मामले की प्राथमिक जांच के बाद महिला थाने की एसएचओ समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित व एक स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) महिपाल को बर्खास्त कर दिया गया। चार पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


28 वर्षीय पंचशीला मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुबली की रहने वाली थी। अभी वह नई दिल्ली के चंदन विहार में किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार रात 9.40 पर उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। रात सवा 12 बजे नारनौल नागरिक अस्पताल में मेडिकल के बाद उसे महिला थाने की बैरक में बंद कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी शारदा ने थाने में शिकायत दी कि सुबह साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि आरोपी महिला ने सुबह 4:50 बजे थाने से भागने की कोशिश की। उसे महिला पुलिस कर्मियों व एसपीओ ने रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन

इस पर उनकी आपस में मारपीट हुई जिससे आरोपी महिला की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद एसपी विक्रांत भूषण ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात महिला थाना प्रभारी (एसएचओ) शारदा, एएसआई शकुंतला, सिपाही प्रियंका व सिपाही मुनेश को निलबिंत कर दिया। एसपीओ महिपाल को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। 
एसएचओ की शिकायत पर पुलिसकर्मी मुनेश, प्रियंका, शकुंतला व एसपीओ महिपाल व अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

एसआईटी का होगा गठन
एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। जांच में अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

महिला ने पांंच हजार में बेच दिया था साइबर ठगों को अपना खाता
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर ठगों ने गांव ढाणा के एक दुकानदार के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद 23 जून को कनीना थाना में 379, 420 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि पंचशीला नामक महिला ने अपना खाता पांच हजार रुपये के लालच में साइबर ठगों को बेच दिया था। इसी खाते में साइबरी ठगी के दौरान निकाले गए कुछ पैसे आए थे जिसे आरोपियों ने निकलवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed