{"_id":"5b476b5d4f1c1bb9248b62f6","slug":"woman-died-in-wrong-side-car-crash-to-bike-at-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रॉग साइड कार ने लूट ली घर की खुशियां, एक टक्कर से उजड़ गई पूरी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉग साइड कार ने लूट ली घर की खुशियां, एक टक्कर से उजड़ गई पूरी दुनिया
ब्यूरो,अमर उजाला,दादरी
Updated Thu, 12 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिटहेरा गांव के पास बुधवार रात गलत दिशा से आ रही ऑल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और तीन साल की बच्ची घायल हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई जबकि पति और बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वहीं कार पलटने से उसमें सवार लोगों को भी हल्की चोट आई, लेकिन वे लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
road accident
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा निवासी इमरान पत्नी शबनम (23) और तीन वर्षीय बेटी इनाया के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के पास जीटी रोड पर गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर पुलिस को अभी नहीं मिली है। पुलिस कार सवार लोगों की पहचान करने में लगी है।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर पुलिस को अभी नहीं मिली है। पुलिस कार सवार लोगों की पहचान करने में लगी है।