फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman died in suspicious condition in delhi

Delhi: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बच्चों ने पिता, चाचा और दादा पर लगाया मां की हत्या का आरोप

Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
woman died in suspicious condition in delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त हापुड़, यूपी निवासी संगीता (27) के रूप में हुई है। संगीता के पति ने शनिवार को कॉल कर उसके भाई को उसकी आत्महत्या करने की सूचना दी। संगीता के बच्चों ने अपने पिता, चाचा और दादा पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन के बाद फिलहाल संगीता के पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद संगीता का शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed