फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman crushed dead body found on Delhi-Mumbai Expressway

वो कौन थी, कहां से थी आई: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मिला महिला का कुचला शव, दाएं हाथ पर लिखा है राधा

Thu, 06 Mar 2025 06:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह।
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 06:00 PM IST
सार

जहां पर महिला का शव मिला है, वहां पर एक्सप्रेस-वे काफी ऊंचा है और रोड के किनारे रेलिंग लगी हुई है। ऐसे में महिला के शव का मिलना कई प्रश्न खड़े कर रहा है। महिला किसी वाहन से एक्सप्रेस-वे पर आई है तो वह वाहन कहां है। 

विज्ञापन
woman crushed dead body found on Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मिला महिला का शव - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात पुलिस को एक महिला का शव मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला का शव बुरी तरह से कुचला हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पहचान के लिए नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन

महिला के हाथ पर लिखा है राधा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात 1 से 2 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव देवला नंगली के समीप किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसने हरे रंग का शूट व सलवार, सलेटी रंग की जर्सी पहने हुई है और उसके दाएं हाथ पर राधा नाम लिखा हुआ है। महिला का शव बुरी तरह कुचला हुआ है। जिससे दुर्घटना की संभवानाएं अधिक लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला अन्य सुराग
जहां पर महिला का शव मिला है, वहां पर एक्सप्रेस-वे काफी ऊंचा है और रोड के किनारे रेलिंग लगी हुई है। ऐसे में महिला के शव का मिलना कई प्रश्न खड़े कर रहा है। महिला किसी वाहन से एक्सप्रेस-वे पर आई है तो वह वाहन कहां है। इतनी रात में महिला वहां क्या कर रही थी। वह कौन है, कहां की रहने वाली है। यह कोई दुर्घटना या फिर हत्या यह भी जांच का विषय है। 

विज्ञापन

चेहरा बुरी तरह से कुचला
ऐसे सभी सवालों के साथ जयसिंहपुर चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। हादसा कैसे हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। एक्सप्रेस वे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। जिससे महिला की मौत के कारणों का पता लग सके। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए नूंह सीएचसी में रखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed