फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide in Delhis Vinod Nagar

गीता के गले पर था निशान: शादी के सात महीने बाद महिला की मौत, पुलिस ने किया दुपट्टा जब्त

Thu, 21 May 2026 09:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 21 May 2026 09:13 PM IST
सार

प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, मृतका गीता ठाकुर का विवाह 1 अक्टूबर 2025 को हुआ था। पुलिस इस मामले में सभी संभावित कोणों से गहनता से जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Woman commits suicide in Delhis Vinod Nagar
मृतक गीता ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त गीता ठाकुर (38) के रूप में हुई है। गीता के परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि गीता ने फंदा लगाकर जान दी है।

विज्ञापन

 

पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गीता ठाकुर अपने परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर इलाके में रहती थी। एक अक्तूबर 2025 को गीता की राकेश कुमार नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। राकेश का प्रॉपर्टी का काम है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.50 बजे मंडावली थाना पुलिस को महिला के आत्महत्या की खबर मिली।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गीता के परिजनों को खबर दी गई। गीता के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था। राकेश गीता से पैसों की डिमांड करता था।

बुधवार रात को गीता ने रोते हुए अपने भाई को कॉल किया था। सुबह के समय राजकुमार अपनी बहन को लेने जाने वाला था, इससे पूर्व ही उसकी मौत की खबर आ गई। राजकुमार ने राकेश व उसके परिजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed