{"_id":"64a9c5ad290a5726f50d8a24","slug":"woman-commits-suicide-after-killing-two-year-old-innocent-son-in-sahibabad-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahibabad : जीजा के फ्लैट में साली ने दो साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahibabad : जीजा के फ्लैट में साली ने दो साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 09 Jul 2023 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:53 AM IST
सार
दोपहर तीन बजे पति कैब लेकर नोएडा चला गया था। रात आठ बजे जीजा घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। घटना का पता चलने पर मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
यहां हुई घटना...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के करहेड़ा में पेट्रोल पंप के पीछे तीन मंजिला मकान में शनिवार शाम कैब चालक की पत्नी रंजीता यादव (25) ने जीजा के घर दो साल के बेटे गोलू की हत्या के बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर तीन बजे पति कैब लेकर नोएडा चला गया था। रात आठ बजे जीजा घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। घटना का पता चलने पर मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस घटना का कारण पता कर रही है।
विज्ञापन
जौनपुर के रीठी गांव में रहने वाले कैब चालक अजीत यादव पत्नी रंजीता और बेटे गोलू के साथ करहेड़ा में 15 दिन पहले साड़ू सुनील कुमार यादव के घर आए थे। साड़ू संदीप चौहान तीन मंजिला मकान में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। शनिवार को वह डयूटी पर गए थे। दोपहर तीन बजे अजीत भी कैब लेकर नोएडा निकल गए। सुनील शाम छह बजे घर लौटे तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। उन्होंने रंजीता को कई बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठी। उन्होंने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोलाकर देखा तो दोनों पंखे से लटके मिले।
विज्ञापन
सुनील ने तुरंत मकान मालिक को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। वह कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के लिए डायल-112 मिलाया। काफी देर तक फोन नहीं मिलने पर उन्होंने हिंडन एयरफोर्स चौकी इंचार्ज को फोन किया। सूचना पर उपनिरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचित किया। जांच में सामने आया कि रंजीता ने बेटे गोलू का काले रंग की चुन्नी से बांधकर पंखे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसी पंखे पर वह भी मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांधकर रस्सी से लटक गई। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने शव नीचे उतारे। मकान मालिक का कहना है कि किराएदार का व्यवहार ठीक है। उसकी कभी कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस जांच में आया कि रंजीता और अजीत की शादी लॉकडाउन में 2020 में हुई थी। उनका एक ही बेटा गोलू था।
विज्ञापन
28 जुलाई को गोलू का जन्मदिन मनाने की तैयारी :
28 जुलाई को गोलू का जन्मदिन था। अजीत और रंजीता दोनों उसके जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक किसी बात पर रंजीजा ने बेटे की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने का गलत कदम क्यों उठा लिया, साहिबाबाद कोतवाली पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के आने पर स्थिति का पता चलेगा।