फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman bravely grabbed two young man entered in her house

महिला ने दिखाई बहादुरी, दबोच लिए नशा कर घर में घुसे युवक

Mon, 31 Aug 2015 07:34 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
woman bravely grabbed two young man entered in her house

इंदिरापुरम शक्तिखंड निवासी महिला ने बहादुरी दिखाते हुए घर में घुसे दो चोरों को लोगों की मदद से दबोच लिया। चोरों ने महिला पर पेंचकस से हमला भी किया।

विज्ञापन


चोरों की पिटाई के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मध्यप्रदेश में एनटीपीसी के डीजी के पद पर तैनात राजेश राणा शक्तिखंड-1 के मकान संख्या 395 बी में परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को उनकी पत्नी किरण नौकरानी के साथ घर पर थीं। सुबह करीब 11 बजे अचानक घर की लाइट चली गई। इन्वर्टर होने के बावजूद लाइट नहीं आने पर वह दूसरी मंजिल पर लगे इन्वर्टर को चेक करने गईं तो देखा कि दो युवक इन्वर्टर निकालकर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश का हाथ पकड़कर धक्का देकर उसे गिरा दिया

woman bravely grabbed two young man entered in her house

महिला ने शोर मचाया तो एक युवक ने पेचकस उठाकर उन पर हमला कर दिया। महिला ने पेंचकस से बचते हुए बदमाश का हाथ पकड़कर धक्का देकर उसे गिरा दिया।


इस बीच दूसरा युवक भी उनकी ओर झपटा। महिला ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। तभी महिला की चीख पुकार सुनकर नौकरानी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए और दोनों चोरों को दबोचकर पीटा।

इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोरों के नाम गौरव और बाबू हैं। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। वे यहां इंदिरापुरम की झुग्गियों में रहते हैं।

फ्लूड से दोनों ने किया था नशा

woman bravely grabbed two young man entered in her house

पकड़े जाने के बाद दोनों चोरों ने बताया कि वे फ्लूड से नशा करते हैं। नशे में ही वह घर में घुसे और सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल तक जा पहुंचे। वहां इन्वर्टर को बंद कर बैटरी को निकाल लिया।


आंकड़ों की मानें तो करीब एक साल से पुलिस ने एक भी चोर गिरोह को नहीं पकड़ा है। रविवार तड़के भी लोगों ने ही चोरों के एक गिरोह के तीन सदस्य को पकड़ा था।

करीब 15 दिन पहले भी वसुंधरा सेक्टर-3 में महिला ने घर में घुसे चोर को दबोचा था। लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed