{"_id":"65644169c0d921b8e6081453","slug":"woman-bites-off-husbands-ear-in-delhi-police-registered-fir-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झगड़े में पत्नी ने पति का दांत से कान काटकर अलग किया, घर की सफाई को लेकर दोनों के बीच हुई थी तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: झगड़े में पत्नी ने पति का दांत से कान काटकर अलग किया, घर की सफाई को लेकर दोनों के बीच हुई थी तकरार
Mon, 27 Nov 2023 12:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:44 PM IST
सार
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने गुस्से में पति का कान ही काट लिया। अब पति को सर्जरी करानी पड़ी है। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में दंपती के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने दांत से पति का कान काट कर अलग कर दिया। दोनों के बीच घर की सफाई को लेकर झगड़ा हुआ था। बेटे ने पिता को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका ऑपरेशन किया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला 20 नवंबर का है। सुल्तानपुरी के किशन विहार में रहने वाले 45 साल के व्यक्ति को उसके बेटे ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके कान के ऊपर का हिस्सा कटकर अलग हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची।
उस दौरान पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था। दो दिन बाद पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया। पीड़ित ने बताया कि उसका डीजे का काम है। 20 नवंबर की सुबह पत्नी को घर की सफाई करने के लिए कहा। इसी दौरान कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आ गई। वह कूड़ा गाड़ी में डालकर वापस घर आया।
विज्ञापन
पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में कहा कि घर का काम, बच्चे को संभालने के अलावा सभी काम करती हूं। उसने कहा कि घर बेचकर उसका हिस्सा दे दो वह अलग रहेगी। पीड़ित ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह झगड़ा करने लगी और हाथापाई पर उतर गई। वह पत्नी को धक्का देने के बाद वापस जाने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी ने बाल पकड़कर उसे खींचा और दाहिने कान को मुंह में लेकर दांत से काटकर अलग कर दिया।