फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman arrested by delhi police she was Claimed to be Rajya Sabha MP Mahendra Prasad wife

जदयू के राज्यसभा सांसद की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2019 09:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Oct 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
woman arrested by delhi police she was Claimed to be Rajya Sabha MP Mahendra Prasad wife
फाइल फोटो
जदयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद की पत्नी की होने का दावा करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे प्रसाद की पत्नी के जेवरात की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को दी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनमोहन व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ के समक्ष दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रसाद की पत्नी की शिकायत पर स्टेटस रिपोर्ट पेश की। दिल्ली पुलिस की ओर से स्थायी अधिवक्ता राहुल मेहरा ने बताया कि प्रसाद की पत्नी को अन्य महिला द्वारा बंधक बनाने के आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रसाद की पत्नी ने शिकायत देकर कहा था कि आरोपी महिला कई बार मांगने के बाद भी उनके जेवरात वापस नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी महिला से होटल लीला पैलेस में नौ अक्तूबर को पूछताछ की गई थी। वह अदालत के आदेश पर प्रसाद से अलग चार सप्ताह के लिए होटल में रुकी हुई थी। आरोपी महिला का लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) खुलवाने के लिए एफआरआरओ से आग्रह किया गया है ताकि वह विदेश न जा सके। 

उसका पासपोर्ट भी हाईकोर्ट में जमा करा दिया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी महिला के वकील ने कहा कि उन्होंने प्रसाद से मिलने की अनुमति मांगी थी लेकिन पुलिस ने इसे अस्वीकार कर दिया। 

दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट को बताया कि महिला को प्रसाद से मिलने की कोई जरूरत नहीं थी, इसलिए अनुमति नहीं दी गई। हाईकोर्ट ने प्रसाद के बेटे की याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी महिला को प्रसाद से अलग रहने का आदेश दिया था। 

बेटे ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर कहा था कि आरोपी महिला ने उसकी मां को बंधक बना कर रखा है और उसके पिता के घर में कब्जा जमा कर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed