फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman and two teenagers die after being crushed by falling mud

मिट्टी की ढांग गिरने से दबकर महिला और दो किशोरियों की मौत, जेसीबी की मदद निकाले गए शव

Sat, 26 Dec 2020 08:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी खानपुर/नरसेना
संवाद न्यूज एजेंसी खानपुर/नरसेना Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Dec 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Woman and two teenagers die after being crushed by falling mud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव ढलना में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। घरों की लिपाई के लिए गांव के ही बाहर एक छोटी खदान से मिट्टी लेने के लिए गांव की कुछ महिलाएं व किशोरियां गई थीं। खुदाई के दौरान दो किशोरी और एक महिला ढांग गिरने से उसके नीचे दब गईं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला गया। गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ढलना निवासी मीनाक्षी (25), कविता (17) व दीपांशी (12) निवासी तिमरपुर शनिवार को अपने अन्य साथियों के साथ ढलना में रघुनाथपुर रोड स्थित खदान से लिपाई के लिए मिट्टी की खुदाई करने गई थीं। खुदाई के दौरान ही मिट्टी की ढांग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें तीन लोग दब गए। मौके पर मौजूद शिवानी नाम की युवती ने ढांग गिरते ही शोर मचाना शुरू कर दिया और घटना की सूचना फोन के माध्यम से अन्य ग्रामीणों को भी दी। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित हो गए और मिट्टी को हटाना शुरू कर दिये। 
विज्ञापन


सूचना पाकर आसपास के गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम सुभाष सिंह व क्षेत्राधिकारी अलका सिंह खानपुर व नरसेना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आला अधिकारियों ने जेसीबी बुलाकर तेजी से राहत कार्य शुरू कराया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे दबी एक महिला व दोनों किशोरियों को बाहर निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए ऊंचागांव सीएचसी ले जाया गया, जहां उपस्थित सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो और बड़ा हो जाता हादसा
ग्रामीणों के मुताबिक, जिस स्थान पर मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा हुआ है। वहां लगभग दर्जनभर महिलाएं मिट्टी की खुदाई करने गई थीं। लेकिन, मिट्टी की ढांग को झुका हुआ देखकर अन्य महिलाएं वापस अपने घर आ गईं। अगर अन्य महिलाएं भी खुदाई करती रहतीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

कहना मानती तो बच जाती मीनाक्षी की जान
घटनास्थल पर पहुंचे मृतका मीनाक्षी के पति का रो- रोकर बुरा हाल था। रोते-रोते मीनाक्षी के पति ने बताया कि मीनाक्षी को मिट्टी की खुदाई करने से मना किया था। लेकिन, वह जिद पर अड़ गई और खुदाई करने चली गई। अगर वह उसकी बात मान लेती और नहीं जाती तो उसकी जान बच सकती थी।

सीएम ने ट्वीट कर जताई संवेदना, दिए निर्देश
नरसेना के गांव ढलना में ढांग गिरने से महिला और दो किशोरियों की मौत की जानकारी लखनऊ में मुख्यमंत्री दफ्तर तक भी पहुंच गई। जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही जिला प्रशासन को भी आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।  


मिट्टी खुदाई करते समय ढांग गिरने के कारण दो किशोरियों समेत एक महिला की मौत हो गई, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए समस्त ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर ऐसी ढांगों को गिरवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। 
- सुभाष सिंह, एसडीएम स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed