{"_id":"60b37d9ae4754b0bd1c6c9d46d7177c1","slug":"woman-and-child-injured-in-the-line-current-hightension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला व बच्चा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला व बच्चा झुलसे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर विजयनगर में महिला व उसका भतीजा झुलस गए। विरोध में हंगामा किया। दोनों घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
लाइन में ब्रेकडाउन के चलते विजयनगर-प्रताप विहार क्षेत्र दो घंटे से ज्यादा अंधेरे में डूबा रहा।
विजयनगर की इंदरगढ़ी-बागू कालोनी में एनएच 24 क्षेत्र में हाईटेशन लाइन के नीचे मकान बन गए हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बजे सुल्तान गुप्ता का दस वर्षीय भतीजा मकान की छत पर खेल रहा था।
परिवार के अन्य लोग भी वहीं थे। इस दौरान बच्चे ने एक लोहे की छड़ को सीधा करने की कोशिश की, जिससे वह 132 केवीए की लाइन के संपर्क में आ गई और बच्चे का शरीर झुलस गया।
विज्ञापन
भतीजे को बचाने के प्रयास में सुल्तान गुप्ता की पत्नी मालती गुप्ता भी झुलस गई। लाइन की अर्थिंग होने से सप्लाई ट्रिप हो गई।
महिला व उसके भतीजे के झुलसने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और घायलों को जिला अस्पताह पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उनको नोएडा रेफर कर दिया गया।
ट्रांसमिशन के जेई कमलेश कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन होने से विजयनगर, प्रतापविहार, राठी, लालकुंआ, औद्योगिक क्षेत्र बुलंदशहर रोड व साउथ साइड क्षेत्रों की सप्लाई दो घंटे से ज्यादा बंद रही।
रात पौने 11 बजे सप्लाई शुरू की जा सकी। घटना के बाद से इंदरकालोनी, बागू व क्रिश्चियन नगर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।