फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman accuses brother in law and father in law of attempted misdeed in Vijaynagar Ghaziabad

ससुराल में महिला से जबरदस्ती: ससुर और देवर ने कपड़े फाड़े, दुष्कर्म करने का किया प्रयास; पति-सास ने ढाए जुल्म

Fri, 07 Jul 2023 01:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

आरोप है कि सास ने उनके सारे गहने हड़प लिए। इसके बाद भी ससुराली नहीं माने। देवर और ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Woman accuses brother in law and father in law of attempted misdeed in Vijaynagar Ghaziabad
Akash crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने देवर और ससुर पर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति व सास से शिकायत करने पर उन्होंने उनकी ही पिटाई की। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि 2008 में उनकी शादी विजयनगर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे थे। उन्होंने पति को कार दिलवाई और अपने नाम का एक प्लॉट भी पति के नाम कर दिया। आरोप है कि सास ने उनके सारे गहने हड़प लिए। इसके बाद भी ससुराली नहीं माने। देवर और ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। एसीपी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed