{"_id":"69284ebba11c0d0922079eb5","slug":"woman-absconding-for-four-years-in-murder-case-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-114178-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 21 नवंबर 2021 में हुई युवक की हत्या के मामले में महिला को दबोचा, समयपुर बादली इलाके में हुई थी हत्या, वारदात के बाद पुलिस ने महिला के पति व जेठ को कर लिया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 21 नवंबर 2021 को समयपुर बादली में हुए युवक की हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रही महिला मीना (38) को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद उसके पति सुनील और जेठ हुकुमचंद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मीना और उसका देवर सोनू फरार थे। 19 मई 2022 को अदालत ने मीना को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह अपने मायके नैनीताल में छिपी रही और जनवरी में दिल्ली लौटी थी।
घटना के समय अभिषेक उर्फ मोनू अपने एक लाख रुपये लेने सिरसपुर पहुंचा था, जहां उसकी हुकुमचंद से बहस हो गई। इसके बाद हुकुमचंद, सुनील, सोनू और मीना ने मिलकर अभिषेक को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अपराध शाखा व लोकल पुलिस मीना की तलाश में थी। इंस्पेक्टर पुखराज सिंह की टीम को सूचना मिली कि मीना फिर से सिरसपुर स्थित अपने घर आ गई है। पुष्टि के बाद टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।