{"_id":"5b3cd3484f1c1bc5248b46a7","slug":"with-the-help-of-girl-miscreants-looted-bike-rider-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेली लड़की को लिफ्ट देना शख्स को पड़ा भारी, ऐसे हो गया लूट का शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेली लड़की को लिफ्ट देना शख्स को पड़ा भारी, ऐसे हो गया लूट का शिकार
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
gun
भलस्वा डेयरी इलाके में बदमाशों ने एक लड़की की मदद से कमल महेश्वरी (41) को लूट लिया। पुलिस ने बताया कि निजी कंपनी में काम करने वाले कमल स्वरूप नगर इलाके में रहते हैं। मंगलवार देर रात वह श्रद्धानंद कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलकर बाइक लौट रहे थे।
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी जेजे कालोनी के बस स्टैंड के पास खड़ी लड़की ने उन्हें हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया। अनजान लड़की देखकर उन्होंने बाइक नहीं रोकी, लेकिन लड़की ने उनका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और कमल को जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन और करीब दस हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दोनों बदमाशों के साथ लड़की भी फरार हो गई। कमल ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन