फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wind coming from the mountains will increase cold in Delhi

Weather News: पहाड़ों से आने वाली हवा दिल्ली में बढ़ाएगी ठिठुरन, आज आसमान में छाए रहेंगे बादल; लुढ़केगा तापमान

Wed, 20 Dec 2023 03:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Dec 2023 03:25 AM IST
सार

Mausam Ki Jankari: बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में धूप हल्की रहेगी, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
wind coming from the mountains will increase cold in Delhi
दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवा राजधानी में ठंड और बढ़ाएगी। अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान में अन्य दिनों के मुताबिक वृद्धि देखने को मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। उधर औसत अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में धूप हल्की रहेगी, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। बुधवार को औसतन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। हवा उत्तर-पश्चिम की दिशा से चली, वहीं हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

मुंगेशपुर का इलाका रहा सबसे ठंडा
मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड में 6.7, आया नगर में 8.2, मुंगेशपुर व जाफरपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 25.4, पीतमपुरा में 24.6, पालम में 21.1 व पूसा में 23.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed