फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will move court if needed against sealing in the interest of traders: CM

व्यापारियों के हित में सीलिंग के खिलाफ जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक में हुई सीलिंग के मुद्दे पर सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित में सीलिंग के खिलाफ जरूरत पड़ने पर दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। चांदनी चौक में हुई सीलिंग के मुद्दे पर व्यापारियों से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

सीलिंग के मुद्दे को लेकर चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शनिवार को मुलाकात की। इसमें दिल्ली हिंदुस्तानी मार्चेंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश सचदेवा, महासचिव श्रीभगवान बंसल, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, चांदनी चौक भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग, भाजपा नेता गोपाल गर्ग, व्यापारी नेता सुभाष गोयल और अभिषेक गणेरिवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम आयुक्त, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को बताया की चांदनी चौक एक पूर्ण व्यापारिक क्षेत्र है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कुछ दुकानों की सीलिंग हुई है। उन्होंने अनुरोध किया की कोर्ट में निगम और दिल्ली सरकार व्यापारियों का पक्ष रखे। न्यायालय को बताए कि यह एक मास्टर प्लान के अंतर्गत आधिकारिक व्यापारिक क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने बैठक में मुख्य सचिव, निगमायुक्त को निर्देश दिया की वह सुप्रीम कोर्ट को बताएं कि 1962 के पहले दिल्ली मास्टर प्लान से ही चांदनी चौक एक स्वीकृत व्यापारिक क्षेत्र है। दिल्ली मास्टर प्लान 2021 के मुताबिक यहां के अधिकांश बाजार, गलियां पूरी तरह व्यावसायिक या मिक्स लैंड उपयोग पंजीकृत हैं। यहां सीलिंग करना उचित नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article