{"_id":"0e47ee7bd8bfcae0ca79eb7fb387d3c1","slug":"will-gradually-discharge-of-lpg-cylinders-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे मिलेगी रसोई गैस सिलेंडरों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरे-धीरे मिलेगी रसोई गैस सिलेंडरों से मुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Nov 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद को धीरे-धीरे रसोई गैस सिलेंडरों की झंझट से मुक्ति मिल रही है। यहां पर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति कर रही कंपनी ने चार सेक्टरों और इतने ही और गांवों में पाइपलाइन से चूल्हा जलाने की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में सेक्टर-9, 16,45 एवं 46 शामिल हैं। इसके साथ ही जुन्हैड़ा, बुखारपुर, मछगर और चंदावली गांव भी इसी लाइन में लगे हुए हैं। इन सेक्टरों और बुखारपुर में फरवरी 2015 और मछगर व चंदावली में मई तक यह सुविधा मिलेगी। कंपनी सुविधा देने की कोशिश में जुट गई है। अडानी गैस लिमिटेड यहां पर पीएनजी आपूर्ति करती है।
विज्ञापन
कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट (कॅमर्शियल) बातिश ढोलकिया का कहना है कि चार सेक्टरों एवं बुखारपुर में सुविधा देने के लिए पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। कनेक्शनों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। जुन्हैड़ा गांव में तो दिसंबर तक ही सुविधा मिलने लग जाएगी। इसके बाद अन्य सेक्टरों में लोगों की मांग के हिसाब से पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। धीरे-धीरे पूरे शहर में सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
इस समय सिलेंडर लेने पर सब्सिडी बैंक में जाने और उसे वापस लेने का बड़ा झंझट है। ठंड के समय सिलेंडर की खपत ज्यादा होने के कारण इसे मिलने में दिक्कत होती है। ऐसे में पीएनजी से चूल्हा जलाना अच्छा विकल्प होगा।
-27.60 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है घरेलू पीएनजी
-29.50 रुपये प्रति किलो है एलपीजी
-सुविधा की वजह से 140 बड़े उद्योगों में हो रही है आपूर्ति
कितने में मिलेगा कनेक्शन
-5600 रुपये, 5500 रिफंडेबल (कनेक्शन कटवाने पर)
सबसे पहले यहां शुरू हुई थी सेवा:
-अटाली, कौराली, फफूदा, दयालपुर।