फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will get relief from cold in the next two days in delhi-ncr

दिल्ली एनसीआर में आगामी दो दिन में ठंड से मिलेगी राहत

Sat, 26 Dec 2020 05:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Dec 2020 05:56 PM IST
सार

  • 3 दिन बाद हवा की स्थिति में सुधार
  • आगामी दो दिन में ठंड से मिलेगी राहत
  • 357 दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक

विज्ञापन
Will get relief from cold in the next two days in delhi-ncr
बढ़ती ठंड - फोटो : PTI

विस्तार

लगातार 3 दिन तक गंभीर श्रेणी का दामन थामे रहने के बाद शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा में हल्का सुधार हुआ और प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आगामी 2 दिनों में भी दिल्ली एनसीआर की हवा में बेहतर सुधार होने की संभावना बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज किया गया है जो बहुत खराब श्रेणी के मध्यम स्तर में आता है। 
विज्ञापन


वहीं, एनसीआर में शामिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में रही।हालांकि, गाजियाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की गई है। सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 का स्तर 338 और पीएम 2.5 का स्तर 198 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, आगामी 2 दिनों में वेंटिलेशन इंडेक्स बेहतर होने और हवा की गति में रफ्तार बने रहने की वजह से लगातार प्रदूषण के कम होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
फरीदाबाद 328
गाजियाबाद 391
ग्रेटर नोएडा 376
गुरुग्राम 302
नोएडा 386

आगामी 2 दिन मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत
गत दिनों से चल रही शीतलहर के प्रकोप के बाद रविवार को ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को तापमान में कमी आने के साथ शीतलहर का दौर जारी रहेगा, लेकिन दिन में बढ़े हुए तापमान की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 48 फ़ीसदी रहा। इस वजह से सुबह 5:30 बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर 300 मीटर तक दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, शनिवार को शीतलहर का दौर जारी रहेगा। इससे ठंड की ठिठुरन रहेगी हालांकि, इसके बाद रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में बारिश होगी और इसका असर दिल्ली पर भी पड़ेगा।


इस वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी। अभी हवाओं का रुख उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। इस वजह से उत्तर की ओर से आने वाली शीत हवाएं दिल्ली की सर्दी को बढ़ा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हवा की रुख पूर्व दिशा की ओर हो जाएगा जिससे शीत लहर से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed