फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wifi facility available in connaught place at delhi

कनॉट प्लेस में मिलेगी वाई-फाई सुविधा, 10 रुपये में एक दिन के लिए मिलेगा 1 जीबी डाटा

Mon, 13 Aug 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
wifi facility available in connaught place at delhi
फ्री वाई-फाई की सुविधा का शुभारंभ करते हुए गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली वासियों को कनॉट प्लेस इलाके में अब इंटरनेट की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को कनॉट प्लेस इलाके में एनडीएमसी और एमटीएनएल के साझा प्रयास से वाई-फाई की सुविधा के साथ अन्य भी कई तोहफे पब्लिक को दिए गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इन प्रोजेक्टों को जनता के सुपुर्द किया।      
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र को स्मार्ट बनाने के लिए एनडीएमसी ने सराहनीय प्रयास किया है। नई दिल्ली इलाका अब समार्ट सिटी के रूप में जनता के सामने है ।  यहां का ब्लू प्रिंट देश अन्य शहरों के बेहतर उदाहरण साबित होगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित चरखा पार्क से वाई-फाई, 4 मकेनिकल स्वीपिंग मशीनों, दो कचरा उठाने वाली हाइटेक मशीनों, 10 ऑटो टिपरों, स्मार्ट पोल्स, सोलर ट्री, विचार केंद्र, 50 एलईडी स्क्रीन्स, आंबेडकर वाटिका और हाइटेक तकनीक से तैयार नर्सरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने ग्रीन एंड कलरफुल एनडीएमसी ए ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया।  इस सेवा को लेने के लिए कनॉट प्लेस में 10 रुपये रोजाना खर्च करने होंगे, इसमें हर दिन एक जीबी डेटा मिलेगा।  

लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यवस्था करें : बैजल

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि नई दिल्ली इलाके में एनडीएमसी ने जिस तरह बेहतर कार्य कर क्षेत्र को स्मार्ट सिटी में तब्दील किया है, वैसे ही कनाट प्लेस के आसपास के इलाकों में नई खाली जगहों को तलाशकर वहां आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यवस्था की जाए।

ताकि, लोग उन वाहनों का प्रयोग कर कनॉट प्लेस की पार्किंग की समस्या से बच सकें और शॉपिंग का लुत्फ उठाएं। उन्होंने कहा कि रेड लाइटों पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की जानकारी जुटाकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दें, ताकि ट्रैफिक सिस्टम भी और बेहतर हो सके।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एलईडी स्क्रीन क तर्ज पर एक टच पर एफआईआर दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध करवाने पर काम किया जाए।   इस कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा,  दिल्ली मुख्य सचिव अंशू प्रकाश, एमपी मीनाक्षी लेखी, एनडीएमसी चेयरमेन नरेश कुमार, एमटीएनएल के सीएमडी पीके पुरवर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed