फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife sought for compensation.

हनीमून के बाद पत्नी को छोड़ना पड़ा भारी

Sat, 18 Oct 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Oct 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
wife sought for compensation.

हनीमून के लिए पत्नी को स्विटजरलैंड ले जाना एक कारोबारी को काफी महंगा पड़ गया। पहले मतभेद के चलते पत्नी को छोड़ दिया और अब अदालत ने हर माह 50 हजार रुपये उसे देने का निर्देश दिया है। अदालत ने कारोबारी के खर्च और आर्थिक स्थिति देखते हुए यह तर्क भी खारिज कर दिया कि उसकी सालाना आमदनी केवल दो लाख 10 हजार रुपये है।

विज्ञापन


अदालत ने कारोबारी व उसके परिजनों पर पीड़िता से संपर्क व किसी भी तरह की क्रूरता न करने की हिदायत दी है। अदालत ने कारोबारी की पत्नी की याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि पीड़िता के पति का एचडीएफसी बैंक में खाता है और वह हनीमून के लिए स्विटजरलैंड गया था। वह नाइजीरिया भी जा चुका है।
विज्ञापन


कारोबारी की दलीलों को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी अपने अपने भाई के साथ या सरकारी बस में ऑफिस जाता है, इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। खासतौर से जब उसके परिवार वाले होंडा सिविक, ह्यूंडे वर्ना जैसी कई महंगी गाड़ियां रखते हैं और उनके नाम पर कई कारोबार हैं। तथ्यों से साफ है कि महिला का पति हर माह एक लाख रुपये कमाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह अपनी परित्यक्ता पत्नी को खर्च व मकान किराए के तौर पर हर माह 50 हजार रुपये देगा। पीड़िता ने गुजारा भत्ता व अन्य खर्चों के नाम पर हर माह एक लाख रुपये खर्च दिलाने की मांग की थी। महिला ने याचिका में कहा कि उसकी शादी मार्च 2011 में हुई थी और वह मार्च 2013 तक पति के साथ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed