फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife of paytm staff also found coronavirus positive latest update delhi

कोरोनावायरस: दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई चार, बुलाई गई बैठक

Mon, 09 Mar 2020 10:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 09 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Wife of paytm staff also found coronavirus positive latest update delhi
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। लोगों से लेकर सरकार तक, सब इसे लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बैठक की।

विज्ञापन


बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो के कोट और बसों को सेनेटाइज किया जाएगा। जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार के साथ आईसोलेशन वॉर्ड, संगरोध सुविधाएं, डॉक्टरों की उपलब्धता, संपर्क ट्रेसिंग और अन्य सावधानियों के बारे में चर्चा की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को हमने सात हवाई अड्डों पर यूनिवर्सल स्क्रीनिंग शुरू की थी और अब 30 हवाई अड्डों को स्क्रीनिंग के तहत रखा गया है। अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अबतक 8,74,708 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटीएम कंपनी के कर्मचारी की पत्नी भी संक्रमित
इससे पहले सोमवार सुबह ही गुरुग्राम स्थित पेटीएम कंपनी के कर्मचारी में कोरोनावायरस मिलने के बाद अब उनकी पत्नी की अंतिम जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। वह पिछले महीने ही इटली से वापस आई थीं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन दिन पहले महिला के पति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके पूरे परिवार को पृथक कर दिया गया था। इसके बाद ही उनकी पत्नी में भी लक्षण देखने को मिले थे, जिसके चलते उनका सैंपल एम्स में जांच के लिए भेजा गया था।
 

एम्स की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। एम्स की रिपोर्ट के आधार पर महिला के सैंपल को दोबारा जांच के लिए पुणे स्थित आईसीएमआर की लैब में भेजा गया था। 

महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि के साथ ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। इनसे पहले मयूर विहार निवासी 45 वर्षीय मरीज के अलावा 25 वर्षीय उत्तर नगर और जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे।

पिछले तीन मरीजों ने हाल ही में विदेश यात्रा की थी। पेटीएम कर्मचारी भी हनीमून मनाने के लिए इटली गए थे। हाल ही में वह और उनकी पत्नी वापस दिल्ली आए हैं। दिल्ली आने के कुछ दिन बाद कर्मचारी को बुखार और सर्दी के लक्षण सामने आने लगे। 

खबरों के जरिए कोरोना वायरस की जानकारी मिलने के बाद पेटीएम कर्मचारी ने अपना सैंपल दिया और एम्स व पुणे की जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में चार कोरोनोवायरस रोगी का विदेश यात्रा का इतिहास नहीं था, कोरोनावायरस संक्रमित पेटीएम कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद इस बीमारी का अनुबंध हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed