फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife killed her husband with help of her lover In Gurugram s Badshahpur

बीवी बनी हैवान: गणित के टीचर से थे अवैध संबंध, बेटी को भी आशिक को सौंपना चाहा; विरोध करने पर पति को मार डाला

Tue, 27 Jun 2023 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Jun 2023 06:51 PM IST
सार

आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के बीच करीब डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पति व पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इसके साथ ही आरोपी पत्नी अपनी बड़ी बेटी की शादी भी अपने प्रेमी के साथ कराना चाहती थी।

विज्ञापन
Wife killed her husband with help of her lover In Gurugram s Badshahpur
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बादशाहपुर में सोमवार दोपहर दर्जी मधुसूदन की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस से दर्जी की पत्नी सविता (39) और उसके प्रेमी आशीष (29) को बादशाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के करीब डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पति व पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। इसके साथ ही आरोपी पत्नी अपनी बड़ी बेटी की शादी भी अपने प्रेमी के साथ कराना चाहती थी। पति इसके पक्ष में नहीं था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी आशीष के पास से वारदात के समय पहनी हुई टी-शर्ट को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सोमवार को गांव बादशाहपुर में दर्जी मधुसूदन की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में अपराध शाखा उप निरीक्षक अमित के नेतृत्व में दर्जी की पत्नी सविता और प्रेमी आशीष को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सविता जिस स्कूल में अध्यापिका है, उसी स्कूल में आरोपी आशीष गणित का अध्यापक था। पिछले साल ही उसने वहां से नौकरी छोड़ दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी ने ही अपने प्रेमी को सूचना दी थी कि उसका पति घर पर अकेला है। इसके बाद आशीष लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर दर्जी के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। आरोपी आशीष ने घर पर आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह दोनों मौके से एक साथ भाग गए। 

विज्ञापन

सीसीटीवी में दोनों आरोपी एक साथ देखे गए 
पुलिस जांच में सामने आया है कि दर्जी के सिर में पहले लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इसके बाद उस्तरे से उसका गला काट दिया गया था। मृतक के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी आशीष व सविता एक साथ देखे गए थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में जो छतरी आशीष पकडे़ हुए है। उसी में उसने लोहे की रॉड और उस्तरे को छिपा रखा था।

स्कूल में नौकरी के दौरान आए थे करीब 
आरोपी आशीष भी बादशाहपुर गांव का ही रहने वाला है। सविता और आशीष पास ही स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक थे। इसी दौरान उनके अवैध संबंध बन गए थे। आरोपी आशीष ने करीब डेढ़ साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद भी वह आरोपी महिला से मिलने घर पर आता था। इस बात को लेकर पति इनका विरोध करता था। 

बड़ी बेटी की शादी आरोपी से कराना चाहती थी आरोपी महिला 
जांच में सामने आया है कि आरोपी सविता अपने प्रेमी आशीष से बड़ी बेटी की शादी कराना चाहती थी। इससे उनके अवैध संबंध भी बने रह सकते थे,लेकिन उसका पति व बेटी इस शादी की बात से सहमत नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed