फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife had killed her husband Police solved murder of a young man wife arrested by delhi police

पति को मार डाला: पूरी रात शव के पास बैठी रही पत्नी, सुबह पुलिस को फोन कर कहा-दूसरी शादी की बात छिपाई, इसलिए...

Tue, 21 Feb 2023 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 08:47 AM IST
सार

दिल्ली के करावल नगर के वेस्ट कमल विहार में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पहली पत्नी का पता चलने पर दूसरी पत्नी झगड़ा करती थी। कहासुनी के दौरान सिर पर डंडा मारने के बाद गला दबाकर मार डाला।

विज्ञापन
Wife had killed her husband Police solved murder of a young man wife arrested by delhi police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के करावल नगर के वेस्ट कमल विहार में युवक मुन्ना (38) की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी खुद की ही पत्नी ने की थी। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतम की पत्नी मोना (24) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुन्ना ने पहली शादी छिपाकर मोना से दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन


मोना को जब पति की पहली शादी का पता चला तो वह उससे झगड़ा करने लगी। शनिवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मोना ने पति के सिर पर जोरदार डंडा मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को मोना को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उत्तर-पूर्वी जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने बताया कि रविवार तड़के करीब 5.00 बजे मोना नामक महिला ने अपने पति के घर में खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने यह भी आशंका जताई कि शायद उसके पति की मौत हो चुकी है। खबर मिलते ही पुलिस वेस्ट कमल विहार, करावल नगर पहुंची। वहां मुन्ना नामक युवक का शव बरामद हुआ। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सब्जी कारोबारी ने दो शादियां की हुई थी। 

उसकी पहली पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ भागलपुर बिहार में रहती है। यहां कारोबार के दौरान उसने मोना से दूसरी शादी कर ली थी। मोना और मुन्ना की उम्र के बीच 14 साल का अंतर था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था।


 

वहीं मुन्ना ने पहली पत्नी और बच्चों की बात छिपाकर मोना से शादी की थी। मोना को जब इसका पता चला तो वह उससे झगड़ने लगी। घटना वाले दिन देर रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। देर रात करीब 3.00 बजे मोना पति की सिर पर डंडा दे मारा। मुन्ना के सिर से खून बहने लगा तो उसने उसका गला भी घोंट दिया। 

 

बाद में वह शव के पास बैठी रही और सुबह होने का इंतजार करने लगी। सुबह होते ही उसने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो हकीकत का पता चल गया। मुन्ना और मोना का तीन साल का एक बच्चा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed