फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife did not the open door after that psycho killer killed six people in palwal

पत्नी ने नहीं खोला घर का दरवाजा इसलिए गुस्से में कर दी छह लोगों की निर्मम हत्या

Thu, 04 Jan 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 10:38 AM IST
सार

आईसीयू में भर्ती, देरशाम तक डॉक्टर लेते रहे अपडेट 
पलवल हत्याकांड मामला-
ऑपरेशन के बाद आरोपी नरेश की हालत नाजुक
आईसीयू में भर्ती, देरशाम तक डॉक्टर लेते रहे अपडेट 

विज्ञापन
wife did not the open door after that psycho killer killed six people in palwal
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में छह निमृम हत्याएं करने वाला आरोपी नरेश धनखड़ ऑपरेशन के बाद आईसीयू में भर्ती है। बुधवार देर शाम तक न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम मरीज के जरूरी मेडिकल टेस्ट करती रही।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रेन हेमरेज के बाद नरेश को मंगलवार रात इमरजेंसी वार्ड लाया गया था। जहां से उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। रात करीब 10 बजे नरेश का ऑपरेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद वह आईसीयू में भर्ती है। हालांकि बुधवार को दिन भर नरेश की मौत को लेकर अफवाहों का दौर भी रहा। लेकिन अस्पताल ने इसका खंडन किया है। नरेश धनखड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से निकलते ही सवार हुआ खून

wife did not the open door after that psycho killer killed six people in palwal

बता दें कि पलवल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट नरेश धनखड़ (45) ने तीन घंटे में 6 लोगों का मर्डर कर दिया। नरेश ने सभी के सिर में रॉड मारी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पता चला है कि नरेश का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। वह अपने मायके में रहती थी। सोमवार रात वह आदर्श नगर में पत्नी से मिलने ससुराल गया था। दरवाजा नहीं खुला तो वह गाली-गलौच करते हुए निकल गया।

इसके बाद सड़क पर जो भी दिखा, उसके सिर पर रॉड दे मारी। इसके बाद नरेश को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके चलते पुलिस ने मरीज को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed