फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife cuts private part of husband while sleeping under the influence of alcohol with a sharp weapon

पत्नी बनी हैवान: शराब के नशे में सो रहे पति का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट डाला, दिवाली पर हुआ विवाद

Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST
सार

पुलिस पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका ऑपरेशन हुआ है। हालत में सुधार होने पर पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Wife cuts private part of husband while sleeping under the influence of alcohol with a sharp weapon
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिला के न्यू चंद्रावल इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दीपावली के दिन किसी बात पर विवाद होने पर एक महिला ने शराब पीकर सो रहे पति के निजी अंग को धारदार हथियार से काट दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका ऑपरेशन हुआ है। हालत में सुधार होने पर पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से महिला फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 40 साल का पीड़ित सपरिवार न्यू चंद्रावल इलाके में रहता है। वह पीजी में काम करता है। पीड़ित की महिला से दूसरी शादी है। वहीं महिला की भी पीड़ित से दूसरी शादी की है। बताया जा रहा है कि दीपावली वाले दिन दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि रात में पीड़ित शराब का सेवन करने के बाद सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से उसके निजी अंग को काट दिया। पीड़ित दर्द से बुरी तरह चिल्लाने लगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला फरार हो गई।

शोर सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। पीड़ित की हालत देखकर सभी सन्न रह गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसके निजी अंग का ऑपरेशन किया। उस दिन वह बयान देने की हालत में नहीं था। शनिवार को उसकी हालत ठीक होने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि संबंधित धाराओं में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच अकसर झगड़ा होता था। पीड़ित शराब पीने का आदी है और वह महिला के साथ अकसर मारपीट करता था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के पकड़े जाने के बाद सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed