फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife and friend arrested in murder of Rajmistri in Faridabad

दोस्त के प्यार में अंधी बीवी: 'भैया ने बहुत समझाया, रोड़ा बनने पर भाभी ने मार डाला', देवर के चौंकाने वाले आरोप

Thu, 11 Apr 2024 09:42 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Apr 2024 09:42 AM IST
सार

सूचना मिलते ही मृतक राकेश का भाई उसके घर पर पहुंचा, जहां राकेश मृत अवस्था में पड़ा था। उसके कान से खून बह रहा था। उसने अपनी भाभी और भाई के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Wife and friend arrested in murder of Rajmistri in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रघुवीर कॉलोनी में सोमवार की देर रात राजमिस्त्री राकेश (35) की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने उसकी पत्नी और दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है राजमिस्त्री की पत्नी के उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध हैं। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

राजमिस्त्री राकेश के भाई मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी खुशबू व बच्चों के साथ सात महीने से कॉलोनी में किराये पर रहता था। राकेश के साथ उसका दोस्त रंजीत भी रहता था। आरोप है कि उनके भाई राकेश को कुछ समय पहले पता चला कि उसकी पत्नी खुशबू व रंजीत के बीच अवैध संबंध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में राकेश ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार की सुबह उनके पास फोन आया कि राकेश उठ नहीं रहा है। सूचना मिलते ही वह राकेश के घर पर पहुंचे, जहां राकेश मृत अवस्था में पड़ा था। उसके कान से खून बह रहा था और शरीर पर काफी चोट के निशान थे। 

विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची क्राइम ब्रांच 65 ने जांच की। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच की ओर से राकेश की पत्नी और मुख्य आरोपी रंजीत को हिरासत में ले लिया गया है। अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed