फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   widow stoped wedding procession of brother-in-law, groom was absconding

विधवा भाभी ने रुकवाई देवर की बारात, दूल्हा फरार

Fri, 27 Nov 2015 08:39 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
widow stoped wedding procession of brother-in-law, groom was absconding

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। भाभी से रेप करने का आरोपी देवर बारात लेकर निकला तो पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने दबिश दे दी।

विज्ञापन


गिरफ्तारी की डर से आरोपी देवर भाग गया। पुलिस ने देवर के माता-पिता और उसके छोटे भाई को हिरासत में ले लिया। वहीं, बारात का इंतजार कर री दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पीड़िता ने 23 नवंबर को तहरीर में बताया था कि डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका मायका है। वर्ष 2007 में उसका विवाह अलीगढ़ जिले के थाना जवां क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर भाभी के साथ एक साल तक रेप करता रहा

widow stoped wedding procession of brother-in-law, groom was absconding

वर्ष 2014 में सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी चार वर्ष की पुत्री भी है। आरोप है कि उसका देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा।

इस पर सास-ससुर और दो देवरों ने भी सहमति दे दी। अब शादी करने के  लिए चार लाख रुपये मांग रहा है और दूसरी जगह शादी कर रहा है। पुलिस ने चार दिन से एफआईआर को दबाए रखा।

यह मामला बृहस्पतिवार को उस समय उजागर हुआ जब पुलिस आरोपी को पकड़ने अलीगढ़ में उसके गांव पहुंची। जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी देवर गांव छोड़कर फरार हो गया। कर्णवास चौकी प्रभारी, केसी गौतम ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed