फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why Rahul and Sahil want to kill Munnawar Farooqui

सवाल: क्यों मुनव्वर फारूकी को मारना चाहते थे राहुल-साहिल? दिल्ली में मिली सुपारी से बच गई इन्फ्लुएंसर की जान!

Thu, 02 Oct 2025 07:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 07:06 PM IST
सार

पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को कालिंदी कुंज-जैतपुर पुश्ता रोड पर रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गोली चलाई जो दोनों के पैरों में लगी। पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि ये दिल्ली-एनसीआर में किसकी हत्या के इरादे से आए थे।

विज्ञापन
Why Rahul and Sahil want to kill Munnawar Farooqui
मुनव्वर फारूकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कालिंदी कुंज-जैतपुर पुश्ता रोड पर मुठभेड़ के बाद राहुल, (29) और साहिल (37) नाम के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों रोहित गोदारा-वीरेंद्र चरण गैंग से जुड़े हैं और इन्हें मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारूकी की हत्या का निर्देश मिला था। विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेमस होने के लिए दोनो को यह टास्क सौंपा था। फिलहाल ये दिल्ली में किसी वारदात को अंजाम देने आए थे। दोनों शूटरों के पैर में गोली लगी है। इनमें एक आईसीयू में भर्ती है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि रोहित गोदारा-वीरेंद्र चरण गैंग के दो बदमाश दिल्ली-एनसीआर में किसी वारदात के इरादे से आए हैं। सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट (सीआई) की टीम ने जानकारी जुटाने के बाद एक अक्तूबर, 2025 को जैतपुर-कालिंदी कुंज क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को कालिंदी कुंज-जैतपुर पुश्ता रोड पर रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गोली चलाई जो दोनों के पैरों में लगी। पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि ये दिल्ली-एनसीआर में किसकी हत्या के इरादे से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फारूकी को मुंबई, बैंगलुरू में भी मारने की कोशिश की
प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फारूकी की हत्या के इरादे से दोनों मुंबई और बैंगलुरू गए, जहां उसकी हत्या की कोशिश भी की लेकिन वह बच निकला। इस समय वह कोलकाता है। आरोपी बदमाश उसे मारने कोलकाता जा रहे थे, इसी बीच रोहित गोदारा ने उन्हें दिल्ली-एनसीआर में किसी की हत्या का जिम्मा सौंपा। पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि दोनों दिल्ली-एनसीआर में किसे मारने के इरादे से आए थे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लंबे समय से रोहित गोदारा-वीरेंद्र चरण के निशाने है। हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में भी इन्हीं का हाथ बताया जा रहा है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
राहुल : गांव जुरासी, जिला पानीपत, हरियाणा निवासी राहुल (29) पुत्र रामफल हत्या सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह दिसंबर 2024 में यमुना नगर, हरियाणा में हुए एक सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा है। उसे इस साल फरवरी में बीकानेर के गंगाशहर में दर्ज एक आर्म्स एक्ट मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। यहां उसे रोहित गोदारा-वीरेंद्र चरण की ओर से जबरन वसूली के लिए एक स्थानीय व्यक्ति की हत्या के लिए भेजा था।

साहिल : गली गोकल चंद आर्य वाली वीर वान पन्ना जैन चौक भिवानी, हरियाणा निवासी साहिल (37) पुत्र रमेश कुमार पहले भी भिवानी और सिरसा की अदालतों में चल रहे वित्तीय कदाचार के कई मामलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed