{"_id":"a52e877f646dd74c1c4dcbceb2581835","slug":"why-congress-change-candidate-on-these-seats-in-delhi-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों बदले कांग्रेस ने इन सीटों के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों बदले कांग्रेस ने इन सीटों के उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह की जगह क्षेत्र से पूर्व पार्षद सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं राजौरी गार्डन से प्रत्याशी धनवती चंदेला की जगह उनकी बहू मीनाक्षी चंदेला को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धनवती चंदेला के पैर में चोट लग गई है तो अरविंदर सिंह को प्रदेश नेतृत्व की वजह से हटाने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने गांधी नगर और राजौरी गार्डन से प्रत्याशी बदले जाने की सूचना जारी की। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि उनके चुनाव मैदान में हटने से कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पहली सीट गांधी नगर की ही जीतेगी। प्रदेश में होने वाली तीन रैली और बाकी प्रत्याशियों के प्रचार में समय देने के कारण इलाके में मतदाताओं तक पहुंचने में दिक्कत होती। अब पार्टी ने पूरी दिल्ली की जिम्मेदारी दी है तो हम जीतेंगे।
दूसरी तरफ लक्ष्मी नगर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार वालिया की तबीयत खराब होने के कारण मैदान से हटने की खबर मंगलवार दिनभर चलती रही।
किडनी में दिक्कत के कारण डॉ. वालिया अपोलो अस्पताल में जांच कराने पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सब कुछ ठीक बताया। उसके बाद डॉ. अशोक कुमार वालिया के घर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
काफी मान मनौवल के बाद चुनाव लड़ने के लिए राजी होने की सूचना है। हालांकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख निकलने तक कुछ कांग्रेसी नेता आशंका कायम बता रहे हैं।