फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When women in Delhi get Rs 1000 these documents will be required know when will registration start

'मैं जादूगर हूं': दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे ₹2100, लगेंगे ये दस्तावेज, जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

Thu, 12 Dec 2024 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Dec 2024 09:44 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कुछ लोग कह रहे थे कि यह तो हो नहीं सकता है लेकिन हो गया। केजरीवाल जो ठान लेता है, वह करके रहता है। फिर दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
When women in Delhi get Rs 1000 these documents will be required know when will registration start
अरविंद केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सत्ता संग्राम में आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ी सियासी चाल चली है। दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया। अब इसकी फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजी जाएगी। राजनिवास से मंजूरी मिलने के बाद योजना लागू होगी।

विज्ञापन

एक चुनाव बाद 2100 देंगे
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। शुक्रवार से महिलाएं इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। गुरुवार को यह योजना मंजूर कर ली गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाने से योजना लागू करने में हुई देरी
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीते मार्च में वादा करने के बाद इन लोगों ने फर्जी केस करके उनको जेल में भेज दिया। बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री के साथ इस योजना को लागू करने के लिए काम कर चल रहा था। अब जाकर यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है। महिलाओं पर यह कोई अहसान नहीं, महिलाएं अपना परिवार चलाती हैं, बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं, बच्चों को पाल कर बड़ा करती हैं और बच्चे ही देश का भविष्य हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल जो ठान लेता है, वह करके रहता है
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कुछ लोग कह रहे थे कि यह तो हो नहीं सकता है लेकिन हो गया। केजरीवाल जो ठान लेता है, वह करके रहता है। फिर दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। दिल्ली के मेरे दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर हम बड़ी से बड़ी अड़चनों को पार करके अपने सारे काम करवा लेते हैं। हमारे सामने किसी काम में अड़चन नहीं आती। भाजपा वाले गालियां दे रहे हैं कि केजरीवाल तो पैसे लुटा रहा है, केजरीवाल फ्री की रेवड़ियां बांट रहा है। भाजपा वाले कहते हैं कि फ्री बिजली, बसों में फ्री यात्रा देने की क्या जरूरत है। अभी मैं किसी महिला को सुन रहा था कि फ्री की रेवड़ियां खाएंगे, मोटे होते जाएंगे।

मैं अकाउंट का जादूगर, छड़ी घुमाते ही मिलेगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब भाजपा वाले यह भी कह रहे हैं कि पैसे कहां से आएंगे, दिल्ली सरकार के पास इतने पैसे नहीं हैं। यही बात वो तब भी कहते थे जब मैंने 2013 का चुनाव लड़ा। तब मैं कहता था कि बिजली फ्री कर देंगे और भाजपा वाले कहते थे कि केजरीवाल झूठ बोल रहा है, पैसे कहां से आएंगे? मैं भाजपा वालों को कहना चाहता हूं कि मैं जादूगर हूं, मैं अकाउंट्स का जादूगर हूं। मुझे पता है कि पैसे कहां से बचाने हैं, कहां से लाने हैं और कहां पर खर्च करने हैं। तुम चिंता मत करो। मैंने अगर कह दिया तो कह दिया। मैंने कहा था कि हर महीने महिलाओं के खाते में पैसे डालूंगा, तो डालूंगा और आज से इसकी शुरुआत हो गई है।

योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं, मिलेंगे 2100 रुपये मिलेंगे
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अगले 10-15 दिनों में चुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है। इससे चुनाव के पहले अकाउंट में पैसा जाना संभव नहीं है, लेकिन योजना बृहस्पतिवार से लागू है। शुक्रवार से इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन चालू होगा। अभी योजना एक हजार रुपये की है। नई सरकार बनते ही यह 2100 रुपये कर दिया जाएगा। इससे जो रजिस्ट्रेशन होगा, उसमें हर महिला को पहली बार में 2100-2100 रुपये मिलेंगे।

मजबूत सरकार बनाना, नहीं तो यह लोग सरकार तोड़ लेंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे उन्होंने बिजली फ्री कर दी, वैसे ही 2100 रुपये की योजना भी लागू होगी। केजरीवाल ने कहा कि आजकल कई लोग कह रहे हैं कि आप की कुछ सीटें कम हो सकती हैं। अगर मेरी एक-एक बहन और मां लग गईं तो आप की सीटें 60-65 से ऊपर हो जांएगी। अब दिल्ली की हर मां-बहन की जिम्मेदारी है कि सारे लोग जुट जाना और हमारी मजबूत सरकार बनाना। अगर कम सीट से जीते तो ये सरकार तोड़ लेंगे, विधायक तोड़ लेंगे। यह नहीं होने देना। आप सारे लोग जुट जाना और 60 से ज्यादा सीट आम आदमी पार्टी को दिलाना।

दिल्ली की हर महिला को मिलेगी नकदी: आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला को नकदी देने की महिला सम्मान योजना को लागू करेंगे। आज दिल्ली सरकार ने यह वादा पूरा किया। अब अरविंद केजरीवाल जी का वादा है कि सरकार बनने पर दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2100 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। यह केजरीवाल की गारंटी है। इसका पूरा होना तय है।

महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या है?
महिला सम्मान योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो दिल्ली की आधिकारिक वोटर हैं। वे महिलाएं जिनकी सालाना आय 2.50 लाख रुपये या उससे कम है वही इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा को 60 वर्ष तय किया गया है। अगर किसी महिला के पास चार पहिया वाहन है तो उसे इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
इस योजना का लाभ लेने के लिए अगर महिला आवेदन को आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, पते का प्रमाण, आय प्रमाण-पत्र और एक एफिडेविट लगाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed