शराब पीकर जब पति हुआ पागल तो पत्नि ने उठाया ये कदम
दनकौर कस्बे में सोमवार दोपहर शराब पी रहे एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने जमकर धुनाई की। बचने के लिए उसका पति एक दुकान से दूसरी दुकान में छिपने के लिए भागता रहा लेकिन महिला ने उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
दरसअल महिला ने अपने पति को घर का राशन लाने के लिए 1000 रुपये दिए थे, जिसकी उसने शराब पी ली। इस बात से नाराज महिला ने अपने तो भरे बाजार अपने पति को पीता फिर घसीटते हुए घर ले गया। करीब एक घंटे तक दोनो के बीच बाजार में ड्रामा चलता रहा।
दनकौर कस्बे की एक महिला ने किसी तरह एक हजार रुपये की व्यवस्था की थी और पति को घर का सामान लाने के लिए बाजार भेज दिया। मगर पति के हाथ में एक हजार रुपये का नोट आते ही शराब की तलब उठने लगी और वह सीधे ही शराब की दुकान पर जा पहुंचा।
वो नशे में बोला कौन से रुपये ?
वहां से जब शराब खरीद ही रहा था तो उसका एक साथी मिल गया और दोनों एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीने लगे। महिला अपने पति का इंतजार करती रही कि सामान लेने गए थे और अभी तक वापस नहीं आए। महिला को पति की राह देखते हुए शाम हो गई तो उससे रहा नहीं गया और वह समझ गई की पति कहीं शराब न पीने लगा हो।
शराब पीने की बात दिमाग में आई तो वह गुस्से से तमतमा गई और जब वह बाजार में पहुंची तो देखा कि उसकी पति दोस्त के साथ महफिल लगाए बैठा है। फिर क्या था उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला ने पति से रुपये मांगे तो उसने नशे में कहा कि कौन से रुपये।
पति ने इतना कहा था कि महिला ने आव देखा न ताव और उसकी जमकर धुनाई करने लगी तो पति कभी इस दुकान तो कभी उस दुकान में घुसता लेकिन उसकी पत्नी उसे बाहर निकालकर पब्लिक के सामने पीटती रही। यह ड्रामा करीब एक घंटे तक चला और महिला पति को घसीटती हुई घर ले गई।