फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the girl refused to marry the young man entered the house and slit her throat

Delhi: युवती ने शादी से किया इनकार तो घर में घुसकर रेत दिया गला, नाजुक हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 05 Apr 2023 05:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

शबीला को पता चला कि राजा शराब पीने के अलावा दूसरे नशे भी करता है। यह बात उसे पसंद नहीं आई और उसने राजा से शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने चाकू निकाल शबीला का गला रेत दिया।

विज्ञापन
When the girl refused to marry the young man entered the house and slit her throat
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती का गला रेत दिया। गले से खून का फुव्वारा छूटा तो आरोपी वहां से फरार हो गया। शोर-शराबा होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में शबीला (20) को जग प्रवेश चंद अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शबीला का बयान लेकर आरोपी राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीलमपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सबीला अपने परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पिता अशरफ, मां व चार छोटे बहन-भाई हैं। इसका पिता छोटा-मोटा काम करता है। करीब चार-पांच माह पूर्व परिवार ने राजा नामक एक लड़के से शबीला का रिश्ता तय किया था। रिश्ता होने के बाद सबकुछ ठीक-ठाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबीला को पता चला कि राजा शराब पीने के अलावा दूसरे नशे भी करता है। यह बात उसे पसंद नहीं आई और उसने राजा से शादी से इनकार कर दिया। पहले तो राजा उसे फोन पर धमकी देकर शादी करने के लिए धमकाता रहा। ऐसा न करने पर वह उसे और परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। लेकिन शबीला नहीं मानी।

आरोप है कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे आरोपी शबीला के घर पर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने घर पहुंचते ही शबीला से बदसलूकी करना शुरू कर दी। वह कहने लगा कि उसे उससे ही शादी करनी होगी। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गया। उसने जेब से चाकू निकाला और शबीला का गला रेत दिया।


बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने शबीला काे देखकर उसकी मां को खबर दी। बाद में पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी राजा की तलाश कर रही है। दो टीमें बना दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed