फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the ATM machine did not work in Wazirabad village, the miscreants uprooted it and took it away.

Delhi NCR News: वजीराबाद गांव में एटीएम मशीन नहीं कटी तो उखाड़कर ही ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
पहले सीसीटीवी पर किया स्प्रे पेंट, एटीएम में 25 लाख की रकम थी मौजूद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वजीराबाद गांव में देर रात बदमाश एटीएम लूटने गए। जब एटीएम मशीन नहीं कटी तो आरोपी एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले गए। सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पड़ताल हुई तो एटीएम मशीन में 25 लाख रुपये होने का पता चला। बैक अधिकारियों के बयान पर वजीराबाद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि किसी मेवाती गिरोह ने एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गांव के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगे सीसीाटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद गांव में यादव चौक, गली नंबर-8 के पास एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रात करीब तीन बजे बदमाश यहां पहुंचे। पहले उन्होंने आस-पास की रेकी की। बाद में इन लोगों ने एटीएम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग के पेंट का स्प्रे कर दिया।प
विज्ञापन

पिकअप में लोड कर ले गए आरोपी, नहीं मौजूद था कोई सुरक्षाकर्मी
इसके बाद बदमाश अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचे। शुरुआत में उन्होंने एटीएम को काटने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर वह जंजीर की मदद से एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम को किसी पिकअप टाइप वाहन पर लोड किया गया। राहगीरों ने एटीएम उखड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में बैंक के अधिकारी भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि एटीएम में 25 लाख से अधिक की रकम मौजूद है। छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि एटीएम की सुरक्षा में कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed