{"_id":"70f97df3cde596aa2f60dad9cc4e449c","slug":"when-suddenly-a-car-parked-on-the-street-were-burning-with-flames-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब धू-धू कर जलने लगी सड़क पर खड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब धू-धू कर जलने लगी सड़क पर खड़ी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेहतपुर-पल्ला रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक वैगन-आर कार में आग लग गई। सड़क पर धू धू कर जल रही कार की वजह से यातायात रुक गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। करीब आधे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी दिलीप सिंह शुक्रवार को अपनी कार की मरम्मत करवाने सेहतपुर स्थित एक मेकेनिक की दुकान में लेकर आए थे। सड़क पर खड़ी कार में मेकेनिक कुछ काम कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान शॉर्ट सर्किट होने से लीकेज सीएनजी पाइपलाइन में आग लग गई। सीएनजी सिलेंडर में आग लगने की बात कहते हुए आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जलती हुई कार देख कर सड़क के दोनों ओर वाहन रुक गए। इस दौरान मौके पर पुलिस और दमकल भी पहुंची। पुलिस ने सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को दूसरी सड़कों से गुजार कर बाधित यातायात को सुचारु किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक कार लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। पल्ला चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।