फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   WhatsApp Group is changing the face of Manesar industrial hub

व्हाट्स ऐप ग्रुप से बदल रही है औद्योगिक हब मानेसर की सूरत

Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Group is changing the face of Manesar industrial hub
आईएमटी मानेसर
व्हाट्स ऐप ग्रुप ‘आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन औद्योगिक’ हब मानेसर की सूरत बदल रहा है। इसके माध्यम से उन तमाम समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो रहा है, जिसके लिए पहले महीनों लग जाते थे। 
विज्ञापन


ग्रुप से बड़ी संख्या में उद्यमी, रिहायशी क्षेत्रों के प्रतिनिधि और सरकारी विभागों के अधिकारी जुड़े हुए हैं। 

जैसे ही कोई सदस्य सामूहिक या व्यक्तिगत समस्या या शिकायत उठाता है सरकारी अधिकारी वहीं पर अपने मातहत को समाधान के लिए आदेश जारी कर देते हैं। अब तक क्षेत्र की कई बड़ी और छोटी समस्याओं का समाधान हो चुका है।
विज्ञापन


आईएमटी मानेसर देश के प्रमुख औद्योगिक हब में शुमार है। यहां 2300 से अधिक औद्योगिक यूनिटें हैं और करीब तीन लाख लोग काम करते हैं। 

यहां उद्यमियों, काम करने वालों और स्थानीय निवासियों को कई बड़ी समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। छोटे-छोटे काम के लिए उन्हें महीनों सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मगर जब से व्हाट्स ऐप ग्रुप ‘आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन’ बना तब से काफी राहत मिली है। इस पर अपनी समस्या टाइप करते ही कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सक्रिय हो जाते हैं। 

यही कारण है कि अतिक्रमण, सीवरेज, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट व गारबेज जैसी कई अन्य समस्यों का थोड़ी देर में या निर्धारित समय में समाधान हो जाता है। 

इस ग्रुप के माध्यम से काम हुआ कि नहीं इस पर भी नजर रखी जाती है। लोग फोटो खींचते हैं और इस पर अपलोड कर देते हैं। आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी बताते हैं कि उन्होंने इस ग्रुप 10 जुलाई, 2016 को बनाया था। 
शुरूआती दौर से ही यह लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। लोग लगातार अपनी और सामूहिक समस्याओं को इस प्लेटफार्म पर जोरदार तरीके से उठाते हैं। उसकी फोटो भी डालते हैं। 

जिसका समाधान ग्रुप में शामिल हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी), हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी कराते हैं। इनकी सक्रियता से समस्याओं का तेज गति से समाधान हो रहा है। 

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा
हरियाणा सरकार ने उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधा देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस स्कीम शुरू की है। इसे हकीकत बनाने का काम  आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व्हाट्स ऐप ग्रुप कर रहा है। 

जहां पहले औद्योगिक यूनिटों के सामने कचरे या सड़कों के किनारे कचरे का अंबार लगा रहता था। अब ऐसा नहीं है। ग्रुप मेंबर जब किसी भी समस्या की फोटो डालते हैं तो एचएसआईआईडीसी अधिकारी सक्रिय हो जाते हैं। 


काम पूरा कर इसका स्टेटस इस पर अपडेट कर देते हैं। एमपीएडब्ल्यूओ के अध्यक्ष सुनील पंवार कहते है कि यह ग्रुप क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए सार्थक साबित हो रहा है। 

व्हाट्स ऐप ग्रुप से मिली इसमें सफलता
-खराब स्ट्रीट लाइटें हुई दुरस्त औद्योगिक हब में अब अंधेरा नहीं
-सरकारी जमीनों से काफी हद तक अतिक्रमण और कब्जे हटाए गए
-औद्योगिक क्षेत्र से शराब के ठेके को हटाया गया
-अवैध होर्डिंग और निर्माण पर लगातार कार्रवाई
-गारवेज की समस्या का समाधान
-औद्योगिक हब में साफ-सफाई हुई बेहतर
-जलभराव और सीवर ओवर फ्लो से निजात
-टूटी सड़कें तुरंत हो रही हैं ठीक
-सीवरेज सिस्टम अपग्रेड
-जल निकासी की सुविधा को किया गया बेहतर
-एचएसआईआईडी बिल्डिंग में बिजली निगम कार्यालय लाने में सफलता
-क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा है
-आईएमटी क्षेत्र में पौधारोपण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed